नगरा। ब्लाक दफ्तर पर दूसरे दिन मंगलवार को भी रोजगार सेवकों ने ताला बंद करके धरना प्रदर्शन किया, जिससे कामकाज ठप रहा। रोजगार सेवक पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित है। रोजगार सेवको ने 5 सूत्री ज्ञापन मनरेगा के उपायुक्त उपेंद्र कुमार पाठक को सौंपा।वही घण्टो डीसी मनरेगा को धरने पर बैठने हेतु बाध्य कर दिया।जिससे डीसी मनरेगा भी धरने पर बैठ गए व शासन को उनकी मांगों से अवगत कराने का आश्वासन दिया।रोजगार सेवकों ने चेताया कि यदि हमारी मांगे नही मानी गई तो हमारा आंदोलन जारी रहेगा।इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष धर्मराज सिंह विक्की मनोज सिंह, जयनाथ दास, अश्विनी पांडेय, रामबहादुर यादव, आदि उपस्थित रहे।