समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। सपा कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर याद किया। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप को मुगलों के खिलाफ प्रत्यक्ष रु से जंग करने वाला एक मात्र राजा मना जाता है। उन्हें अपनी मातृभूमि के लिए सर कटाना मंजूर था लेकिन अधीनता स्वीकार नहीं था। जीवन पर्यंत संघर्ष किया घास की रोटी तक खाए। पूर्व विधायक सनातन पांडेय, जयप्रकाश अंचल, मो. जियाउद्दीन रिजवी, सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, राजमंगल यादव, डा. विश्राम, यशपाल सिंह, चंद्रशेखर सिंह, रामजी गुप्ता, रंजीत चौधरी, राणा कुनाल सिंह, दिवान सिंह, अरविंद बाल्मीकि, राजन कन्नौजिया, मुरली यादव, मुन्ना गिरी आदि मौजूद रहे। उधर हिंदू युवा वाहिनी नगर इकाई के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर आनंद नगर में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। इस मौके पर पंकज सिंह, मनीष सिंह उज्जैन, राजीव गुप्ता, रजनीकांत, कृष्णा वर्मा, प्रयाग नवल, महेश गुप्ता, विवेक सिंह, नितिन अग्रहरि, रोहित सिंह, राजनवल आदि मौजूद रहे।