विभिन्न मांगों को लेकर माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के तत्वाधान में शिक्षकों का मूल्यांकन बहिष्कार सोमवार को 10 वें दिन भी जारी रहा। वित्तविहीन शिक्षकों ने जनपद के सभी मूल्यांकन केंद्रों पर धरना देकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष डा. कृष्ण मोहन यादव ने कहा कि मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रहा। इस मौके पर डा. रामगोविंद प्रजापति, लालबाबू यादव, पप्पू वर्मा, चंद्रशेखर पांडेय, संतोष सिंह, संजय यादव, कमलेश यादव आदि थे। उधर, राजकीय शिक्षक संघ के शिक्षकों ने भी सोमवार को सरप्लस से पहले पदोन्नति कोटा पूर्ण करने की मांग को लेकर काली पट्टी बांध कर मूल्यांकन कार्य करके विरोध जताया। इस मौके पर नुरुल हुदा, सुजीत गोंड, रामसमुझ यादव,्र अरविंद मोहन, रामआसरे पाल, दीप्ति दुबे, पुष्पलता, धनंजय पांडेय आदि थे।