रामनवमी के अवसर पर श्री जंगली बाबा का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित शतचंडी यज्ञ की पूर्णाहुति वैदिक मंत्रोच्चार और हवन पूजन के साथ काशी से पधारे यज्ञाचार्य राजकुमार मिश्र, अतुल तिवारी, बसंत बाबा, मनु उपाध्याय, इंद्रजीत चौबे, दिवाकर आदि ने कराया। जन्मोत्सव पर बाबा के मंदिर आकर्षक ढंग से सजा रहा। पुजारी सुरेश उपाध्याय ने मंदिर में पूजन कराया। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। राहुल उपाध्याय, रमेश चंद्र कलवार, धनंजय उपाध्याय, अरविंद सिंह, ग्राम प्रधान राजेश बिंद, ददन राम, रूपेश उपाध्याय आदि की सहभागिता रही।