फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन कर सौंपा जाएगा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। रामलीला मैदान में चौकीदार संघ के सदस्यों की बैठक शनिवार को संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो 15 फरवरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर पत्रक सौंपा जाएगा। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्रभारी शारदा नन्द पासवान ने कहा कि चौकीदार अपनी ड्यूटी शत-प्रतिशत करें । छोटी से बड़ी घटनाओं को भी तत्काल थाने में सूचित करें। जिससे घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। कहा कि वेतन को लेकर आये दिन थाने से जिला तक किचकिच होती रहती है। 29 जनवरी को ही जिलाधिकारी महोदय को चौकीदारों की समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है। चेताया कि बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो 15 फरवरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर पत्र सौंपेंगे। इस मौके पर जयप्रकाश चौहान, हरि पासवान, अजीत पाण्डेय, राम रतन, सुनील दत्त यादव, अशोक कुमार, संजीव कुमार, श्रीकांत पासवान, वीरेंद्र पासवान, भिरुग, चन्द्रदेव चौहान, वीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता रसड़ा इकाई अध्यक्ष राम बहादुर यादव तथा संचालन तेज बहादुर यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें