रेवती। क्षेत्र के संत विश्वनाथ दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गायघाट में हाई स्कूल के हिन्दी प्रश्नपत्र की परीक्षा के दिन अपनी पुत्री के रोल नंबर से कक्ष निरीक्षक द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए अतरडरिया(कुशहर) निवासी अक्षयलाल चौहान ने स्थानीय थाने में तहरीर दिया है। अक्षयलाल चौहान ने तहरीर में लिखा है कि हमारी पुत्री सरिता चौहान हाई स्कूल की परीक्षा संत विश्वनाथ दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गायघाट में दे रही है।बीते बुधवार को हिंदी की परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक संतोष चौहान ने उत्तर पुस्तिका पर हमारी लड़की के अनुक्रमांक 3072535 को 3072534कर दिया।शुक्रवार को अंग्रेजी परीक्षा के समय जब उत्तर पुस्तिका आज के कक्ष निरीक्षक द्वारा संकलन किया जा रहा था। उस समय संतोष चौहान आकर पुन: मेरी पुत्री के अनुक्रमांक के स्थान पर दूसरा अनुक्रमांक डालने के लिए कक्ष निरीक्षक से कह रहे थे। जिस का विरोध उक्त कक्ष निरीक्षक द्वारा किया गया।उधर केंद्र व्यवस्थापक विमल पाण्डेय का कहना है कि सरिता चौहान के अनुक्रमांक के साथ छेड़छाड़ नहीं किया गया है।उन्होंने बताया कि 3072 535 एवं 3072534 दोनों अनुक्रमांक वाली बच्चियों का नाम सरिता चौहान ही है। अनुपस्थिति सीट पर भी 3072 534 रोल नंबर वाली सरिता चौहान अनुपस्थित दिखाई गई है।