बलिया। जिला खो-खो संघ बलिया के तत्वावधान में आयोजित सीनियर जिला खो-खो लीग चैंपियनशिप 2018 के समापन पर बालक वर्ग के फाइनल मैच में द होराइन विद्यालय ने सनबीम स्कूल अगरसंडा को हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। द होराइजन विद्यालय की तरफ से कोच अविनाश कुमार पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को तैयारी कराया था। बालक वर्ग की टीम इस प्रकार रही, मोहम्मद रिजवान, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक गुप्ता, अविनाश कुमार यादव, संस्कार सिंह, अमित चौहान, गौरव चौहान, राहुल सिंह, रोहित सिंह, प्रद्युम्न यादव, आदित्य विक्रम सिंह आदि रहे। विजयी छात्र-छात्राओं का सम्मान द होराइजन विद्यालय की तरफ से विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार सिंह व प्रधानाचार्य संजय सिंह की उपस्थिति में शिक्षक जितेंद्र नाथ मिश्र, आरबी सिंह, नंद मोहन दूबे, ने पुरस्कृत किया।