रामगढ़। अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबे छपरा के पूर्व प्रथम छात्रसंघ अध्यक्ष रामजीत सिंह के आकस्मिक निधन की सूचना पर पहुंचे सपा राज्य सभा सांसद नीरज शेखर गुरूवार को उनके परिवार से मिले। इस दौरान उन्होंने श्री सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा परिवार वालों को सांत्वना के साथ ढांढ़स बढ़ाया। कहा कि समाजवादी पार्टी श्री सिंह के परिवार के साथ हमेशा खड़ी है और जो आर्थिक मदद संभव होगी दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर गुप्तेश्वर सिंह, पवन सिंह, अमरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, चंदन सिंह, प्रधान विजय कान्त पान्डेय, उमेश यादव अरविंन्द सिंह सेंगर, लालू यादव, सोनू दुबे आदि रहे।