फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्युत विभाग के अधिकारियों के दोहरे व्यवहार से संविदा कर्मचारी में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा विद्युत संविदा कर्मचारियों के साथ किए जा रहे हैं दोहरे व्यवहार के विरोध में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार आंदोलन एक बार पुन: करने का मन बना लिया है। संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को विद्युत उपकेंद्र सिकंदरपुर में बैठक पर विचार विमर्श किया। कर्मचारियों का आरोप है कि संविदा कर्मचारियों को सरकार आरटीजीएस के माध्यम से वेतन देने की बात कर रही है। लेकिन अधिकारी ठेकेदार से मिलकर कर्मचारियों के वेतन का बंदरबांट कर रहे हैं। बार-बार कार्य बहिष्कार एवं प्रदर्शन करने के बावजूद भी अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है। एक तरफ सरकार कुशल एवं अकुशल संविदा कर्मचारी के रूप में कार्य ले रही है और उसका वेतन भी दे रही है लेकिन कर्मचारियों का वेतन ठेकेदार द्वारा खाते में नहीं भेजा जा रहा है। कभी-कभी ठेकेदार द्वारा मात्र तीन हजार रुपये चार महीने पर भेज दिया जाता है। जबकि संविदा कर्मचारियों का वेतन 8890 रूपया प्रतिमाह है। चेताया कि अगर पूर्व वेतन खाते में नहीं आया तो चेक डाउन हड़ताल किया जाएगा। इस मौके पर राजेश कुमार, उमेश, श्रीनिवास, जितेंद्र, एकबाल, संतोष वर्मा, रमाशंकर, मनीष, श्रीप्रकाश ,सर्वजीत, धर्मेंद्र, ऋषिकांत, अमर जीत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें