भीमपुरा। बेल्थरारोड विधानसभा के अंतर्गत भाजपा जन सहयोग अभियान के तहत गुरुवार को भीमपुरा बाजार में जन सहयोग कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा व विशिष्ट अतिथि बेल्थरारोड विधायक धनंजय कनौजिया ने जन सहयोग कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया। साथ ही श्री कुशवाहा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बिना किसी भेदभाव के कार्य करती है। वहीं अपनी पार्टी की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि हमारा प्रयास यही है कि हर योजना गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। वहीं विधायक धनंजय कनौजिया ने कहा कि पिछले कई सालों से लोगों की समस्या मुंह बा कर खड़ी है। इससे निजात दिलाने के लिए हमारी सरकार जन सहयोग कार्यालय खोली है, जहां कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को कार्यालय पहुंच कर आनलाइन या ऑफलाइन दर्ज करा सकता है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश्वर सिंह, सरजू प्रसाद कनौजिया, संजय सिंह, सुशील सिंह, दुर्गा सिंह, दयानंद वर्मा, देवानंद प्रजापति, आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन प्रमोद सिंह ने की।