फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया गया अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। स्थानीय अमर शहीद भगत सिंह इण्टर कॉलेज में प्रबंध समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय को शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी रखने के लिये प्रबन्ध समिति एवं विद्यालय परिवार ने संकल्प दोहराया। विद्यालय परिवार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम शंकर गुप्त उपाध्यक्ष शिवनाथ सिंह, प्रबंधक श्याम कुमार गुप्ता, उपप्रबंधक डॉक्टर केपी सिंह, कोषाध्यक्ष सैयद मुजतवा हुसैन, कार्यकारिणी सदस्य मंगला प्रसाद सिंह, पशुपतिनाथ सिंह, कैलाश लाल, बिरेन्द्र कुमार सिंह, मोहम्मद निजामुद्दीन, लालबाबू एवं प्रधानाचार्य रामायण सिंह, अध्यापक प्रतिनिधि अश्वनी कुमार तिवारी को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रबंधक श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि विद्यालय की गरिमा को किसी भी कीमत में कम नहीं होने दिया जायेगा। इस मौके पर राजकुमार राम, आशुतोष सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, सुरेन्द्र चौधरी, असद अली बाकर सुरेन्द्र सिंह, अजीत गुप्ता, मोहन सिंह आदि लोग उपस्थित रहें। विमलेश त्रिपाठी ने अपनी गीत के माध्यम से कार्यक्रम में समा बांध दिया। अध्यक्षता ओम शंकर गुप्त तथा संचालन अश्वनी कुमार तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें