बलिया। विभिन्न मांगों को लेकर टेलीकॉम कैजुवल एंड कान्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के बैनर तले मजदूरों का धरना कलेक्ट्रेट में दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। यूनियन के जिला सचिव शिव बहादुर यादव ने कहा कि बीएसएनएल के शोषण का शिकार 95 मजदूर हुए हैं, जो बीटीएस चलाने, केबिल जोड़ने, कम्प्यूटर चलाने, साफ-सफाई आदि का काम करते थे। कहा कि इन मजदूरों का एक साल का भुगतान नहीं किया जा रहा है। मजदूरों से डीएम से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर लक्ष्मण राम, दुर्गेश पांडेय, सोनू कुमार, नारायण राम, सगीर खां, अवधेश पाठक, अरुण सिंह, मुंशी चौहान, राजेन्द्र यादव, ओमप्रकाश, दिलीप यादव आदि थे।