फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हियुवा ने चीन का पुतला जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। हिन्दू युवा वाहिनी की बैठक रविवार को शहर के राम-जानकी मंदिर में आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने चीन निर्मित सामानों के बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने टीडी कालेज चौराहा पर चीन का पुतला फूंका। जिला प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि 16 अगस्त से चाइनीज सामानों पर प्रतिबंध लगाने के लिए अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनीष सिंह उज्जैन, छोटू राय, सूर्यप्रकाश, दीपक कुमार, राजीव गुप्ता, कृष्णा वर्मा, विवेक सिंह, निशांत मिश्रा, प्रयाग नवल, शेखर राय, महेश गुप्ता, अनूप गुप्ता, नितिन अग्रहरि, राहुल राज, ऋषभ रौनियार, अनुराग सिंह, महेश मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें