बलिया। राजकीय बालिका इंटर कालेज के सभागार में चित्रकला प्रदर्शनी के दूसरे दिन गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार ने नवाकुं र चित्रकाराें के चित्र का अवलोकन कर उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर सीडीओ ने कहा कि हर इंसान के अंदर एक प्रतिभा होती है और गुरु उसे आगे बढ़ाता है। इस कार्य को राजकीय इंटर कालेज कला अध्यापक डा. इफ्तेखार खां ने कला के क्षेत्र में लगातार बच्चों के रुचि को बढ़ा रहे है, जो सराहनीय है। कहा कि चित्रकार कल्पनाशील, संवेदनशील और समाज का सजग प्रहरी होता है। जो इनकी कलाकृतियों में देखने को मिल रहा है। प्रदर्शनी के संयोजक डा. इफ्तेखार खां ने बताया कि जनपद के दूर-दराज के क्षेत्रों से आए बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रदर्शनी में छह सौ कलाकृतियां प्रदर्शित की गई है। आज प्रदर्शनी का आखिरी दिन है। इस मौके पर प्रधानाचार्या कुमुद श्रीवास्तव, डा. मंजूषा, राघवेंद्र नारायण सिंह, संतोष राय, गुरूदेव सिंह, अनिरूद्ध ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे।