मनियर (बलिया)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुक्रवार को उप जिलाधिकारी बांसडीह राधेश्याम पाठक ने औचक निरीक्षण किया। इसमें चार संविदाकर्मियों के ंअनुपस्थित पाए जाने पर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी से स्पष्टीकरण लेकर कर सीएमओ को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को सुबह दस बजे पहुंचे। औचक निरीक्षण से हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। उन्हें सभी चीजें व्यवस्थित मिलीं। डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह एक जून से लगातार अनुपस्थित मिले। लेकिन रजिस्टर पर उनकी अनुपस्थिति दर्ज नहीं थी। पांच दिन से एएनएम अनु राय, कुमारी बेबी और विपिन बिहारी सिंह भी अनुपस्थित मिले। उपजिलाधिकारी ने अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को रिपोर्ट भेजने के निर्देश प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. शहाबुद्दीन को दिए हैं।