फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: असलहा कारोबारी आत्महत्या मामले में 500 पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल

Tue, 21 Mar 2023 11:15 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। असलहा व्यापारी नंदलाल आत्महत्या मामले में सात आरोपियों की सशर्त जमानत हो गई। पुलिस ने जमानत के एक दिन बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी। विवेचक अजय त्रिपाठी ने घटना की जांच कर
विज्ञापन

करीब 500 सौ पन्ने में आरोपियों की घटना में संलिप्तता की जांच रिपोर्ट न्यायालय में जमा किया।
मृतक नंदलाल की पत्नी मोनी गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने दो फरवरी को 13 नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के 42 दिन बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल किया। वहीं दूसरी तरफ आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए गैंगस्टर की प्रकिया शुरू कर दी है। पुलिस सूदखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मूड में है। एसपी राज करन नय्यर भी घटना के बाद सूदखोरों पर कड़ी कार्रवाई की बात कह चुके हैं। पूर्वाचल में पहला सूदखोरी एंटी सेल का गठन किया है। जिसमें पीड़ित की शिकायत पर सेल तत्काल कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें