फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: लिफ्ट मांग कर जेब से 50 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। लिफ्ट मांगकर योगेन्द्र गिरी के मठिया निवासी दशरथ यादव की जेब से 50 हजार रुपये उड़ा दिए गए। आरोपी को बैरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही रुपये भी बरामद कर लिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को दशरथ यादव भारतीय स्टेट बैंक शाखा कोटवां से रुपये निकालकर मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। बिहार के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर (गोलरबागा) निवासी सोनू कुमार तिवारी ने उनसे लिफ्ट मांगी। कोटवां साई बाबा के मंदिर के पास दशरथ की दोनों जेब में रखे 50 हजार रुपये आरोपी ने निकाल लिए। उसके बाद बाइक रुकवाकर वापस लौटने लगा। जब दशरथ का हाथ जेब पर गया तो दोनों जेब का पैसा गायब मिला। ग्रामीणों के सहयोग से सोनू कुमार तिवारी को पकड़ कर पुलिस को सौंपा गया। एसएचओ रमायण सिंह ने बताया कि जब तलाशी ली गई तो आरोपी के पास से 50 हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें