50 प्रतिशत सीट वृदघ़् के लिए जिला अधिकारी को पत्रक देने जाते छात्र नेता।
- फोटो : BALLIA
बलिया। मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 50 प्रतिशत सीट वृद्धि के लिए छात्र सेवक आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेताओं ने चेताया कि यदि हमारी मांगें पूरी नहीं की गई तो निकट भविष्य में प्राचार्य कक्ष के सामने आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर सूरज गुप्त, धनजी यादव, सम्राट शेखर सिंह, पीयूष सिंह, राजबहादुर यादव, पप्पू यादव, संदीप गुप्त, वीरप्रताप सिंह आदि रहे।