फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 50 एकड़ भूमि सरयू नदी में समाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। गोपालनगर पुलिस चौकी के सामने सितब्रह्म बाबा स्थान के पास रविवार को 50 एकड़ भूमि सरयू नदी में विलीन हो गई।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि प्रशासन हमें प्रति हेक्टेयर 47 हजार रुपये के हिसाब से मुआवजा देगा। इस मुआवजा से क्या होने वाला है। परिवार का जीवनभर का सपना नदी में समाहित हो चुका है। मुखराम यादव ने कहा कि भले हम रवि की एक फसल गेहूं उगाते थे, लेकिन हमारे परिवार का एक वर्ष का जीविकोपार्जन हो जाता था। उसी खेत में मेहनत कर बच्चों की पढ़ाई लिखाई से लेकर शादी विवाह तक का खर्च चलता था। यही स्थिति चाईछपरा, उपाध्यायपुर, अधिसीझुवा, गुमानी के डेरा, फ़तेयराय के टोला, बकुलहा, चांददियर आदि की है।
विज्ञापन

बैरिया के उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि किसानों ने शिकायत की है। उन्हें जांचोपरांत उचित मुआवजा दिलवाया गया है। अब भी कई किसानों ने खतौनी के साथ शिकायत की है, उन्हें भी जल्द मुआवजा दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें