फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलजमाव से 50 एकड़ की फसल हुई नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। क्षेत्र के पचखोरा में जलभराव से लगभग 50 एकड़ खेत की फसल नष्ट हो गई। स्थिति यह है कि लोगों के घरों में पानी पहुंच गया है। यह पानी न तो ताल का है ना ही बाढ़ का है। यह पानी नहर व बारिश का है जो नाली नहीं होने के कारण फैला हुुआ है। गांव के कृष्णा नंद गिरी की चहारदीवारी भी पानी के चलते ध्वस्त हो गई है। जलभराव से कृष्णा नंद गिरी के अलावा पूर्व प्रधान अलखदेव सिंह, चुन्नू सिंह, सुरेश सिंह, अनुपम सिंह, बृजमोहन वर्मा, मुखराम वर्मा, शिवजी यादव, अंजनी सिंह, केदार यादव, नागेंद्र सिंह, लल्लन सिंह, अरविंद खरवार, रमेश यादव, ब्रह्मदेव यादव आदि की फसल बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें