फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेल में 4810 लोगों का हुआ जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद के दो शहरी एवं 77 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। इस दौरान दूर-दराज के इलाकों व मलिन बस्तियों में रहने वाले 4810 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें 1835 पुरुष, 2341 महिला एवं 634 बच्चे शामिल रहे। आरोग्य मेले में स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क जांच व इलाज की सुविधा दी गई। इस दौरान कोविड जांच, गोल्डेन कार्ड, गर्भवती, बाल और किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी जांच की गई एवं नि:शुल्क दवाएं भी दी गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डा राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले के कुल 79 शहरी एवं ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन सुबह दस से शाम चार बजे तक किया गया। मेले में आयुष्मान भारत योजना के स्टाल लगा कर 119 लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड भी बनाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक रविवारीय स्वास्थ्य मेले में प्रयास होगा कि ज्यादा से ज्यादा केंद्रों पर कैंप लगा कर लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड की सुविधा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें