फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

111 में 46 निगेटिव, 65 की रिपोर्ट प्रतीक्षारत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक 11 अप्रैल तक कुल 111 कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। इसमें से 46 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 65 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। शनिवार को स्वास्थ्य टीम ने 40 लोगों का सैंपल लिया और जांच के लिए वाराणसी भेजा। इसमें चार महिलाओं का भी सैंपल लिया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि जनपद में अब तक कोरोना से संक्रमित एक भी व्यक्ति नहीं मिला है। उधर, शनिवार की देर रात जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में आठ कोरोना संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया। जिनका सैम्पल रविवार की रात भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें