फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 दुकान के सामने चबूतरे और टीन शेड धराशायी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर में मंगलवार को भी प्रशासन और पालिकी की टीम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा। अवैध कब्जे हटने से अफरातफरी मची रही। अतिक्रमण हटाने आई टीम ने खूब सख्ती दिखाई। अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा अभियान के तहत नगर के स्टेशन रोड, माल गोदाम होते हुए शीश महल तक मार्ग पर लगभग 45 दुकानों की ओर से पटरी और नालों पर किए गए अनिधिकृत कब्जे, मानक के विपरीत छज्जे आदि को जेसीबी से हटवाया। जगह-जगह दुकाने और दुकानों पर किए गए अतिक्रमण को स्वयं ही दुकानदार अपने हाथों से उजाड़ते नजर आए। एक दुकानदार पर 20 हजार जुर्माना लगाया गया। करीब दो से तीन घंटे तक अतिक्रमण के खिलाफ चली इस कार्रवाई में 45 दुकानों के सामने बने चबूतरों और टीन शेड को गिराया गया। गोविंद कुमार शीशमहल के पास एक छोटी सी गुमटी में फ्रीजर रख कोल्डड्रिंक की दुकान चलाता है। जेसीबी से गुमटी को पलट दिया गया। गोविंद ने आरोप लगाते हुए कहा कि हम पटरी वेंडर हैं आईडी भी है। पीएम स्वनिधि योजन के अन्तर्गत लोन भी भरा हूं। फिर भी मेरी दुकान को गिरा दिया गया। लगभग 30 हजार का नुकसान हुआ है। पटरी दुकानदार समिति के आकाश पटेल ने बताया की बिना बताए दुकान गिराई गई है। एक तरफ पटरी दुकानदारों को सरकार के तरफ से लाभ दिया जाना है दूसरी तरफ उन्हें ही परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें