बेल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के उभाव ग्राम में रविवार को अपराह्न विद्युत स्पर्शाघात से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन परिजनों ने झुलसे युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने गंभीर स्थिति के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उभाव ग्राम निवासी अंगद कुमार (17) पुत्र सुभाष राजभर विद्युत पंखा ठीक कर रहा था। इस दौरान वह पंखे में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया जिससे गंभीर रूप से झुलस गया। उसका इलाज मऊ के निजी चिकित्सालय में चल रहा है जहां हालत गंभीर बताई गई है।