फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस के समापन शिविर में छात्राओं ने प्रस्तुत किया नाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। संत ग्राम्यांचल महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन के दिन स्वयंसेवक सेविकाओं ने प्रतिदिन की तरह सुबह में योग और व्यायाम किया। इसके उपरांत बसंतपुर गांव में घर-घर जाकर बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ के नारों के साथ ही घटती लैंगिक असमानता के बारे में लोगों को जागरूक किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार चौरसिया ने दीप प्रज्वलन से किया। मुख्य अतिथि चौरसिया ने कहा कि शिविर छात्रों को जीवन में अनुशासन रहने का पाठ पढ़ाता है। समापन के दौरान कॉलेज की छात्र छात्राएं रूपम, शुभम, शिल्पा, नेहा, निकिता, अंकुर, दीपक आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, लघु नाटिका, सरस्वती वंदना, गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। इस दौरान अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें