फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के उत्कृष्ट माडलों को सभी ने सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राजकीय इंटर कालेज में समग्र शिक्षा अभियान के तहत जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन सोमवार को किया गया। जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने विज्ञान माडलों के साथ प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में राजकीय बालिका इंटर कालेज बलिया व चितबड़ागांव, माही उच्च माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर नगरा, केवरा, देवकली एवं सनबीम स्कूल अगरसंडा के छात्रों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल के सदस्यों में अरुण, लालजी सिंह यादव, अविनाश कुमार सिंह, रामयश द्वारा कुल 10 मॉडलों को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। दिव्य प्रकाश, अंकिता गुप्ता, अप्पू कुमार यादव, अंशु यादव, दीपक यादव, पवन सिंह, कुमारी मुनी, शाजिया शाहीन, अखिलेश कुमार भारती और मनीष शर्मा को प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर अतुल तिवारी, अरुल, नुरुल हुदा आदि रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र ने छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें