बलिया (सुखपुरा)। विभिन्न मांगों को लेकर जिला सहकारी बैंक मुख्यालय पर पिछले पांच दिनों से बैंककर्मी आंदोलित हैं। सोमवार को सहकारी बैंक कर्मचारियों ने जिला संगठन के आह्वान पर पूरे जनपद में पूर्ण रूप से हड़ताल कर दिया। कस्बे में स्थित सहकारी बैंक के कर्मचारियों ने बैंक में ताला बंद कर हड़ताल में शामिल हो गए। कर्मचारियों ने कहा कि बैंक प्रबंधन की उदासीनता के कारण संगठन को मजबूर होकर यह कठोर निर्णय लेना पड़ा। इससे बैंक का काम-काज प्रभावित होगा तथा ग्राहकों को भी असुविधा होगी। बैंककर्मियों ने कहा कि बैंक प्रबंधन के अड़ियल रवैये के चलते यह स्थिति बनी है। बैंक में तालाबंदी के कारण खाताधारकों को काफी परेशानी उठानी पडी़।