दुबहर। क्षेत्र के शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय में हो रही परीक्षा के दौरान शुक्रवार के दिन राष्ट्र नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जोगिंदर सिंह अचानक पहुंच गये। विद्यालय के दो कमरों में हो रही परीक्षाओं का अवलोकन करते हुए सुचारु रुप से परीक्षा संचालन पर विद्यालय प्रशासन को परीक्षा की गरिमा को बनाए रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामप्रकाश कुशवाहा समेत समस्त शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे ।