फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलन सेना के अनशन को तहसीलदार ने समाप्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फूलन सेना के जिला इकाई के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा आमरण अनशन तीसरे दिन सदर तहसीलदार ने जूस पिलाकर समाप्त कराया। आश्वासन दिया कि आपके मांगों को मान लिया गया है। गुरुवार को इस दौरान अनशनकारियों सूप पीटकर जिला प्रशासन तथा भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। अनशनकारियों ने पूर्वांचल के निषादों से अपील की कि भाजपा सरकार में निषादों की दुर्गति दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। कहा कि इस सूबे की सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। आमरण अनशन पर बैठे भरत प्रसाद निषाद की भूमिधरी वाली जमीन पर गांव के प्रधान का तांडव जारी है। फूलन सेना कें अध्यक्ष साहिनी वीरेंद्र निषाद ने कहा कि गरीब मारापीटा जा रहा है। वर्तमान सूबे की सरकार में जिला अस्पताल में घोर लूटपाट किया जा रहा है। जिले में तैनात चिकित्सक बाहरी दवाएं तथा जांच लिखकर धन उगाही का कार्य कर रहे हैं। तारकेश्वर चौरसिया, मोहम्मद आफताब, रमाशंकर राय, नथूनी बयास, बिहारी साहनी, लक्ष्मण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें