फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री चैनराम बाबा पोखरे में योगा टीचर डूबा, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री चैनराम बाबा समाधि स्थल पर स्थित पोखरे में सोमवार की दोपहर नहाते समय योगा टीचर डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोग संयुक्त रूप से तलाशने में जुटे रहे। देर शाम शव बरामद हो गया। थाना क्षेत्र के महाराजपुर निवासी पवन सिंह (26) दोपहर में समाधि स्थल पर अपने दोस्तों के साथ योग कर रहा था। योग करने के बाद पोखरे में नहाने गया। जहां गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया। बताया जा रहा है कि उपस्थित लोगों द्वारा योगा टीचर को देर तक नहाने से मना किया गया, लेकिन वह नहीं माना। बल्कि उसी में योग भी करने लगा। वहीं दोस्त उसका योग करते वीडियो बना रहे थे। इसी बीच गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें