बलिया। यूपी दिवस के समापन पर गुरुवार को भृगु मंदिर में राज्यपाल व मुख्यमंत्री की ओर से सम्मानित सुशांत पांडेय व राकेश ओझा ने पूजन अर्चन किया। इस दौरान गांव के ग्रामीणों व छात्रनेताओं ने इनका स्वागत भी किया। बताया जाता है कि गणतंत्र दिवस पर आयोजित युवा संगम प्रतियोगिता में सुशांत पांडेय की टीम रायल पंडित दूसरे स्थान पर रही थी और राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया था। इस मौके पर प्रधान राजदेव, देवेंद्र नाथ पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय, मनोज पांडेय, हरेराम, संतोष, रत्नेश, सुधीर ओझा राणा, रोहित कुमार चौबे आदि थे। उधर, मंगल पांडेय विचार मंच के लोगों ने सुशांत ने हार्दिक बधाई दी है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की। बधाई देने वालों में सामाजिक चिंतक बबन विद्यार्थी अरुण कुमार साहू, अंजनी सिंह, नागेंद्र सिंह टप्पू, पूर्व प्रधान चंद्र कुमार पाठक, श्री भगवान साहनी आदि लोग रहे।