बैरिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बैरिया इकाई ने दुर्जनपुर में मंगलवार को रक्त जांच शिविर का आयोजन किया। जिसके मुख्य अतिथि बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालक सुधाकर प्रजापति ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राकेश सिंह जी ने की। मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा नशा छोड़ें और इसके बारे में दूसरों को प्रेरित करें। कार्यक्रम में रंजीत मौर्या, विवेक, पप्पू सिंह, चौबे जी, वकील, राकेश, सोनू सिंह, संदीप पांडेय, आनंद, लक्ष्मण, उमेश, धर्मेंद्र, मंटू, गोपाल, राहुल, आशुतोष, दिव्यांश प्रताप प्रजापति इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।