फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता क्रांति पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान का जिले में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला मऊ जनपद से जैसे ही जिले के पश्चिमी छोर से भीमपुरा में प्रवेश किया सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ जिंदाबाद के नारे लगाए। गाड़ी से उतरकर वहां पर उपस्थित कार्यकर्ताओं से पार्टी के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक रमाकांत चौहान, डॉ सुनील चौहान, रामविजय चौहान, रामाश्रय चौहान, बशिष्ठ चौहान, देवेंद्र चौहान, जवाहिर चौहान, बृजमोहन चौहान, गिरिजा चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें