फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनुष यज्ञ मेला अपने शबाब पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। संत शिरोमणि सुदिष्टबाबा के समाधि के पास लगा धनुष यज्ञ मेला अपने शबाब पर है। मेले में उमड़ती भीड़ को देख दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं, दूकानदारों ने कहा संत सुदिष्ट बाबा के धनुष यज्ञ मेला में आरंभिक दिनों में लोगों की आमद कम होती है, लेकिन सप्ताह भर बाद ही भीड़ उमड़ पड़ती है, जिससे कभी भी इस मेले में हमारा घाटा नहीं होता। मौजूदा समय में मेला आने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को मेले मे बेशुमार भीड़ रही और लोगों ने जमकर खरीद्दारी भी की। मेले में खास आकर्षण बरेली व दूर दराज जनपदों से आई फर्नीचर की दूकानों व बक्सा, आलमारी, बर्तन आदि की दूकानों पर ग्राहकों की आमद बढ़ गई है। मेले में चाट समोसा व जलेबी मिठाई की दूकानों पर भी भीड़ बढ़ने से दूकानदारों के चेहरा खिल उठा है, जिले व पड़ोसी बिहार राज्य के ग्रामीण अंचलों से लोग रेल व सड़क मार्ग से मेले में पहुंच रहे हैं, संत सुदिष्ट बाबा की समाधि पर मत्था टेंकने के बाद शुरू हो जाता है । मेला देखने का सिलसिला, इसके पहले लोग यहां के परम्परागत सब्जी व जलेबी खाना नहीं भूलते, बच्चों के लिए खास आकर्षण चर्खी, झूला, ब्रेक डांस, मौत का कुंआ व विविध तरह के खेल तमाशों में है। मेला में सबसे अधिक महिलाओं व बच्चो की भीड़ उमड़ रही है, ऊनी वस्त्रों की जमकर खरीद्दारी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें