फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददरी मेले में लूटखसोट की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि बलिया नगर पालिका में 17 वर्षों से गैर भाजपा के लोगों ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। अबतक नगर पालिका में कुर्सी पर बैठे लोगों ने अपना जेब भरने का काम किया। नगर में नालियों के उपर ढक्कन नहीं लगा है। यह इसका पुख्ता प्रमाण है। लेकिन अब ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। यह बातें उन्होंने गुरुवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि ददरी मेला के आयोजन में हुए लूट-खसोट की जांच कराई जाएगी। अब तक नगर पालिका द्वारा लोहिया मार्केट, सीवरेज योजना एवं नगर की सड़कों की दुर्दशा अपने विकास गाथा सुना रही है। यहां पर नगर के विकास नाम आए 50 करोड़ का हिसाब कहीं नहीं दिख रहा है। विधायक शुक्ल ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कहा था कि नगर में लोगों के लिए सुलभ शौचालय बनाएगी। जिसे नगर के तीन स्थानों पर निर्माण कराकर चालू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें