फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना की सूची में छेड़छाड़ कर रहे हैं प्रधान और सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। क्षेत्र के दर्जनों गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की आवंटन में व्यापक धांधली बरती गई है। आलम यह है कि गांव के प्रधान द्वारा 2011 की आर्थिक जनगणना की सूची में चयनित व्यक्तियों की नाम के बदले उसी नाम के दूसरे व्यक्तियों को आवास आवंटित किया जा रहा है । इसको लेकर लोगों में काफी रोष एवं आक्त्रसेश व्याप्त है, ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत के सचिव एवं प्रधान सूची में छेड़छाड़ करने से कोई परहेज नहीं कर रहे हैं ,सूची में जिस व्यक्ति का नाम है उसी नाम के व्यक्ति को खोजकर ग्राम प्रधान एवं सचिव आवास का आवंटन नियम विरुद्ध तरीके से धड़ल्ले से कर रहे हैं । ऐसा करने से उन्हें एक मोटी रकम की प्राप्ति हो जा रही है । पात्र व्यक्ति इस योजना से वंचित होता नजर आ रहा है क्षेत्र के जागरूक युवा मंच के संयोग प्रताप सिंह ,अरविंद सिंह आदि ने जिले के आला अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए ऐसे ग्राम प्रधानों और सचिव पर कार्रवाई करने की मांग की है, जिन्होंने सूची के पात्र व्यक्तियों का नाम काट कर उसी नाम के अपात्र व्यक्तियों को आवास आवंटन करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें