फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपों की रोशनी से जन्नत बना रामलीला मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। भाजपा की ओर से बुधवार की शाम रामलीला मैदान में विकास ज्योति पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रामलीला मैदान दीप की रोशनी से जगमगा उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता के चित्र पर खिलते कमल को दीपकों से सजावट कर मन मोहा। मुख्य अतिथि सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि जिस प्रकार 14 वर्षों के वनवास के पश्चात राम के अयोध्या आगमन पर अयोध्या में दीपावली मनाई गई। उसी तरह आज हम यह पर्व मना रहे हैं। विधायक धनंजय कनौजिया ने कहा कि ज्योति पर्व आपके जीवन को खुशियों से भर दे ।जिला अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने ज्योति पर्व के महत्व को रेखांकित किया। गुप्त ने अतिथियों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। देर शाम तक रामलीला मैदान रोशनी से नहा उठा। इस मौके पर देवेंद्र गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता, प्रमोद सिंह, अमित सिंह , अमीरचंद ,राजीव जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें