फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतसर पहुंचे पूर्व मंत्री, पीड़ितों से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर। पूर्व मंत्री व बसपा नेता अंबिका चौधरी मंगलवार की शाम कस्बा पहुंच रतसर बवाल के शिकार हुए व्यापारियों से मिले। बवाल में बर्बाद दूकानों को देखा और गहरा दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पूरी तरह फेल है। हाल ही में कई जगहों पर छोटी-छोटी घटना को उपद्रवियों ने टारगेट कर जिस तरह से व्यापारियों को लूटने व बर्बाद करने का कार्य किया है, वह इस सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है। पीड़ित दुकानदारों को घटना के इतने दिनों बाद भी अबतक मुआवजा न दिए जाने पर रोष व्यक्त किया और कहा कि सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने दुकानदारों को आश्वस्त किया कि दु:ख की घड़ी में वह उनके साथ है तथा न्याय के लिए वह कोई कसर नही छोड़ेंगे। इस दौरान शैलेश पप्पू, मेराज खालिद, शाहिद, एकबाल अहमद, लालबाबू आदि समर्थक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें