फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए होगी कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व पिडियाडिक्स अकादमी बलिया के संयोजकत्व में रविवार को नगर के अग्रवाल धर्मशाला में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। आयोजन का मूल उद्देश्य शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। समन्वयक डा.जेपी सिंह ने बताया कि महिलाओं के प्रसव के बाद का अगला एक मिनट बच्चे के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान हुई थोड़ी सी भी लापरवाही बच्चे के लिए घातक साबित हो सकती है। यहां तक की नौनिहाल अपंग भी हो सकता है। लापरवाही के चलते बच्चे की मौत भी हो सकती है। इसके मद्देनजर रखते हुए पिडियाडिक्स अकादमी की बलिया शाखा ने 17 सितंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नगर के अग्रवाल धर्मशाला में इस कार्यशाला का आयोजन किया है। इसमें चिकित्सकों के अलावा पैरा मेडिकल से जुड़े सदस्य प्रतिभाग करेंगे। कार्यशाला में लखनऊ व गाजियाबाद के प्रख्यात चिकित्सक प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें