बलिया। भारतीय जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर मुगलसराय जंक्शन का नामकरण किया जाना ऐतिहासिक निर्णय है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेलमंत्री सुरेश प्रभु को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष एवं पूर्वात्तर रेलवे के सदस्य अरूण सिंह बंटू ने शनिवार को कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई दी। इसके साथ ही माडल रेलवे स्टेशन पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर बंटू ने कहा कि पंडित जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक के साथ ही एकात्म मानववाद के चिंतक थे, जिसके लिए उन्हें याद किया जाता है। कहा कि हमारे देश की पहचान मुगलों से नहीं, बल्कि बलिदानियों से है। ऐसे व्यक्ति के नाम पर रेलवे स्टेशन का नामकरण प्रधानमंत्री ने कर देश का सम्मान बढ़ाया है। जिसके लिए हम सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री, सीएम व रेलमंत्री को बधाई देते है। इस मौके पर आलोक सिंह, सोनू सिंह, जावेद कमर खां, सुमित मिश्रा, ओमकेश्वर सिंह, आशीष प्रताप सिंह, नवतेज सिंह, अविनाश सिंह, अभिमन्यु गुप्ता, सोनू खरवार आदि मौजूद रहे।