फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट निर्माता संघ ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद ईंट निर्माता समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन शनिवार को जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडेय को सौंपा। जिसमें तीन बिंदुओं पर मांग रखते हुए समाधान की दिशा में कार्रवाई करने की बात कहीं गई है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि बिक्री कर, व्यापार कर, समाधान योजना वर्ष 1988-89 से 2016-17 तक लगातार सफलतापूर्वक प्रभावी रहा है। योजना स्वीकार करने वाली भट्ठा इकाई पाया की संख्या के अनुसार समाधान कर राशि योजनातर्गत निर्देशों के अधीन जमा कराती है। केंद्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा अनापत्ति की आपेक्षा से छूट का प्रावधान रहा है। ईंट भट्ठों से पर्यावरणीय स्वच्छता प्रमाण पत्र लेने की बाध्यता समाप्त की जाए। अगर ऐसा नहीं होगा तो कोई भी भट्ठा संचालक आसानी से भट्ठे का संचालन नहीं कर पाएगा। इस मौके पर अनिल सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार पांडेय सहित दर्जनों भट्ठा संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें