हल्दी। विकास खंड बेलहरी के ब्लॉक मुख्यालय सोनवानी पर गुरुवार को भाकपा (माले) द्वारा राशन कार्ड बनाने एवं मनरेगा में धांधली के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने राशन कार्डों की पात्रता की जांच ग्रामीणों की खुली बैठक में कराने और राशन कार्ड वितरण करने, मनरेगा में जॉब कार्डधारक मजदूरों को काम देने, शौचालयों को मानक के अनुरूप बनाने, प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल पात्रों की सूची पंचायत भवनों पर लगाने और अपात्रों का नाम काटकर पात्रों का चयन करने आदि की मांग की। इस मौके पर भाकपा माले के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीराम चौधरी, लक्ष्मण यादव, राजकुमार राय, शिवविलास साहू, मुन्ना पहलवान, सिंहासन, सुदामा, बालेश्वर दुबे, शिवकुमार वर्मा, सुशील चौधरी, उमाशंकर पटेल, आशा देवी, राजकुमारी, लीलावती, देवंती देवी, कलावती देवी, शहनवाज, संतोषी, राजबली आदि थे।