फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की हो रही थ्री डी मैपिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मध्य बड़ा गड्हा मोहल्ला में स्थित नगर पालिका के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के आवंटन को लेकर नपा व जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इसके लिए लखनऊ से पीडब्ल्यूडी के माध्यम से थ्री डी मैपिंग करने वाली एक टीम बुलाई गई है, जिसका भुगतान नगर पालिका द्वारा किया जाएगा, जो कॉम्प्लेक्स परिसर का थ्री डी नक्शा बनएगी। जिसके माध्यम से दुकानों को पहले ब्लॉक फिर जोन में बांटा जाएगा। तब आवंटन की प्रक्रिया को मूर्त रुप दिया जाएगा। आवंटन को लेकर जिला प्रशासन इस बार कोई कोताही करने के मूड में नहीं है। इसलिए एक-एक प्रक्रिया को पूरी तैयारी के साथ अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा कॉम्प्लेक्स में बनीं दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरु होने से पूर्व इस बात की भी तस्दीक की जाएगी कि कॉम्प्लेक्स में खाद्य पदार्थ की दुकानें एक तरफ हो, दवा की दुकानें एक तरफ हो। इतना ही नहीं स्टेशनरी, हार्डवेयर, साफ्टवेयर, कास्मेटिक्स, रेडीमेड कपड़ों और जूता-चप्पल की दुकानों के लिए भी अलग-अलग ब्लॉक बनाया जाएगा। ताकि आंवटन के वक्त किसी तरह की कोई अराजकता का स्थिती उत्पन्न न हो। नपा व जिला प्रशासन की पहल से लोगों को एक छत के नीचे सभी सामान की दुकान खुलने व हजारों लोगों को रोजगार मिलने की आस जगी है।
बता दें कि मंगलवार को डीएम सौम्या अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान सम्बंधित अधिकारियों को एक माह के अंदर लोहिया मार्केट को पूरी तरह साफ सुथरा करने का निर्देश दिया था। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट में नगर पालिका अधिकारियों के साथ बैठक कर आवंटन की रूपरेखा बनाई गई थी।
विज्ञापन

बोर्ड में पेश हुआ नामकरण प्रस्ताव
नपा के ईओ सत्य प्रकाश सिंह के मुताबिक बीते 22 सितंबर को हुई नगर पालिका बोर्ड की बैठक में कॉम्प्लेक्स का नामकरण करने का प्रस्ताव पेश किया गया था। जिसे बोर्ड ने ध्वनिमत से मंजूरी दी थी। इसलिए नपा के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को अब महर्षि भृगु कॉम्प्लेक्स के तौर पर जाना जाएगा।
डीएम की पहल पर लोहिया मार्केट के आंवटन की प्रक्रिया शुरु हुई है। इसके तहत कॉपलेक्स की थीडी मैपिंग कराने के बाद दुकानों को ब्लॉक व जोन में बांटा जाएगा। इसके लिए लखनऊ से पीडब्ल्यूडी की टीम शहर में डेरा डाले है।
विज्ञापन

सत्य प्रकाश सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद, बलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें