रसड़ा। नगर में जालसाजों ने ई-केवाईसी कराने का मेसेज कर और फोन कर चार किस्तों में बृजेश कुमार सिंह के खाते से 3.98 लाख उड़ा लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पानी टंकी रोड निवासी बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उत्कर्ष स्माल फाइनेंस शाखा रसड़ा में उनका खाता खुला है। 21 जून को शाम ई-केवाईसी करने का मैसेज प्राप्त हुआ। मोबाइल नंबर से शाम 6.30 बजे फोन भी आया। जिस पर मेसेज के माध्यम से ई-केवाईसी करने का प्रयास किया गया। सुबह देखा कि खाते से चार बार में 3.98 लाख निकाल लिए गए हैं। संवाद