फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 3.46 लाख मतदाता चुनेंगे 12 निकायों की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगरीय निकायों के चुनाव को रविवार को अधिसूचना जारी होने के बाद जिले में सियासी हलचल बढ़ गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनावों के कार्यक्रम के अनुसार, जिले के 12 निकायों के 125 मतदान केंद्रों के 423 मतदेय स्थलों पर 11 मई को मतदान होगा। इससे निकाय की राजनीति से जुड़े लोगों में उत्साह बढ़ गया। यहां पर 12 निकायों की सरकार का चुनाव 3,46,737 मतदाता करेंगे। इनमें 1,86,706 पुरुष और 1,60,031 महिला मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार सिंह की ओर से जारी कार्यक्रम में दो चरणों में होने वाले चुनाव में बलिया को द्वितीय चरण वाले जिलों में शामिल किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव की तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। जिले की दो नगर पालिकाओं में से बलिया को अनारक्षित की श्रेणी में रखा गया है। जबकि रसड़ा को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा दस नगर पंचायतों में से चार को अनारक्षित, दो को पिछड़ा वर्ग के लिए और चार को विभिन्न वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें