फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 3172 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी

विज्ञापन
हाईस्कूल संस्कृत विषय की परीक्षा देकर बाहर निकालते छात्र-छात्राएं।संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
बलिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की प्रथम पाली में संस्कृत और इंटर के कृषि अभियंत्रण और कृषि पशुपालन की परीक्षा शनिवार को हुई। हाईस्कूल में 36593 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षा में 33360 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 3172 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं सुबह की ही पाली में इंटर की परीक्षा के लिए 121 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिसमें से केवल 110 छात्र-छात्रा ही परीक्षा में शामिल हुए। इस प्रकार इस परीक्षा में कुल 11 परीक्षार्थी उपस्थित नहीं हुए। वहीं शाम की पाली में इंटर के चित्रकला आलेखन, चित्रकला प्राविधिक, रंजनकला की परीक्षा में कुल 1236 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से केवल 1124 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए। इस प्रकार कुल 112 परीक्षार्थी परीक्षा देने ही नहीं आए। इसी तरह इंटरमीडिएट में 123 छात्र अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें