बलिया। सदर तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने रविवार की देर शाम कोतवाली में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन के मामले में तहरीर दिया। तहसीलदार ने बताया कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिना अनुमति के लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में बैठक कर रहे थे। इसकी सूचना किसी ने स्टेटिक टीम को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने बैठक की वीडियोग्राफी कराई और उच्चाधिकारियों को सूचित किया। इस बाबत सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहसीलदार द्वारा आचार संहिता उल्लंघन के मामले में तहरीर दिया गया। मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।