फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात करोड़ 50 लाख का प्रस्ताव हुआ पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। विकासखंड नवानगर के ब्लॉक मुख्यालय के डवाकरा हाल में बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें करीब सात करोड़ 50 लाख से अधिक का विकास योजनाओं का प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सुधा यादव की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत का आय-व्यय बताया गया। इसके बाद विकास कार्यों पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री आवास्, खड़ंजा, मिट्टी कार्य, आवारा पशुओं के लिए गौशाला, नि:शुल्क बोरिंग, विद्यालय में मिड-डे-मील, शौचालय, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं पर लगभग सात करोड़ 50 लाख रुपए से अधिक का प्रस्ताव पारित किया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान ने आयुष्मान भारत कार्ड का सही तरीके से सर्वे कराकर प्रत्येक गरीब को लाभांवित करने के लिए सरकार से मांग की। इस मौके पर बीडीओ पीएन त्रिपाठी, एपीओ सुमित सिंह, एडीओ पंचायत श्रवण कुमार सिंह, मल्ल, इरसाद अहमद, मनोज तिवारी, दानिश, दिग्विजय सिंह, गुड्डू सिंह, अनिरुद्ध बाबू, नासिर बाबू, मोजफ्फर बाबू, रजनीश राय, रविन्द्र वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन लेखाकार माजिद अली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें