फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की शव यात्रा में उमड़ी भीड़, लगे मुर्दाबाद के नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार। पुलवामा में आतंकी हमले को लेकर आज चौथे दिन भी लोगों में जबरदस्त आक्रोश व गुस्सा देखा गया। रविवार को गड़वार बाजार पूरी तरह से बंद रहा। थाना चौराहा, बाजार व त्रिकालपुर तिराहे के सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। युवाओं ने पाकिस्तान के पुतले के साथ सैकड़ों की संख्या में जुलूस व पाकिस्तान की शव यात्रा निकाली। शवयात्रा थाना चौराहा, गड़वार बाजार होते हुए त्रिकालपुर तिराहे पर पहुंची। यहां पाकिस्तान मुर्दाबाद व भारत माता की जयकारे के साथ युवाओं ने पुतला फूंका। युवाओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस हमले का बदला लेने का आह्वान किया। इसके अलावा महाकरपुर, चांदपुर, खड़ीचा, त्रिकालपुर आदि दर्जनों जगहों पर शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाला गया। इसमे मन्नू सिंह, आनन्द प्रकाश सिंह, जय राम वर्मा, समीम उर्फ भोला, अंजनी गुप्ता, अंशु सिंह, अमित सिंह, अजित सिंह, मनोज गुप्ता, दीपक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें