फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी व एसडीएम ने खाद केन्द्रों पर की छापेमारी र

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। किसानों की हो रही खाद की किल्लत व खाद वितरण केंद्रों पर वितरण में हो रही धांधली की शिकायत पर जिला कृषि अधिकारी विकेश पटेल व उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से गुरुवार की दोपहर आधा दर्जन से अधिक केंद्रों पर छापेमारी की। इस दौरान अधिकारी द्वय ने यूपी एग्रो बहेरी, मैसर्स भारत कृषि सेवा केंद्र बहेरी, वर्मा खाद भंडार बहेरी, एग्री जंक्शन सिकंदरपुर व कृष्णा फर्टिलाइजर जलालीपुर सिकंदरपुर के खाद केन्द्रों पर गहनता से वितरण व स्टाक संबंधित सभी रजिस्टर व फाइलों को चेक किया। जिला कृषि अधिकारी ने कृष्णा फर्टिलाइजर जलालीपुर सिकंदरपुर से डीएपी (डाई) का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। वही खाद वितरण सूची न दिखाएं पर कृष्णा फर्टिलाइजर को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें